spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जल-जीवन मिशन के तहत नल लगे, पानी नहीं पहुंचा:30 लाख खर्च के बाद भी सूखे नल, ग्रामीण हैंडपंप पर निर्भर; जांच की मांग




मंडला जिले के मोहगांव विकासखंड के ग्राम चंदवारा में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कामों में बड़ी लापरवाही सामने आई है। साल 2021 में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर इस योजना को शुरू किया गया था, जिसका मकसद हर घर तक पानी पहुंचाना था। लेकिन आज भी गांव के ज्यादातर घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिर्फ नल लगाए, कनेक्शन नहीं
गांव में कई घरों के सामने केवल सीमेंट के नल लगा दिए गए हैं, लेकिन उन्हें पाइपलाइन से जोड़ा ही नहीं गया है। हालत यह है कि ये नल हल्का धक्का देने पर हिल जाते हैं, जिससे काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पानी न मिलने के कारण ग्रामीण आज भी हैंडपंप पर निर्भर हैं। तीन पाइपलाइन, फिर भी पानी की कमी
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सालीवाड़ा समूह जल प्रदाय योजना, जल जीवन मिशन और पंचायत की पुरानी पाइपलाइन—तीन अलग-अलग लाइनें गुजर रही हैं। इसके बावजूद गांव में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। फिर शुरू हुआ काम, लेकिन अधूरा
अब इसी योजना को सुधारने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये का नया बजट तैयार किया जा रहा है। गांव में दोबारा खुदाई भी की गई है, लेकिन लंबे समय से काम अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी है। अधिकारियों का दावा
पीएचई के कार्यपालन यंत्री मनोज भास्कर का कहना है कि गांव में पहले से पानी की सप्लाई चालू थी और अभी भी है। उन्होंने माना कि कुछ बस्तियां और वार्ड छूट गए थे, जहां अब काम किया जा रहा है। उनके अनुसार, इस महीने के अंत तक पाइपलाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही सभी को पानी मिलने लगेगा। ग्रामीणों की मांग
गांव के लोगों ने मांग की है कि योजना को सही तरीके से चालू किया जाए, ताकि सभी को नियमित पानी मिल सके। साथ ही अब तक हुए काम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles