![]()
लुधियाना शहर में मानसून ने रात करीब एक बजे दस्तक की। एक बजे से पूरे शहर में झमाझम बारिश शुरु हुई तो शहर में वाटर लॉगिंग का खतरा मंडराने लगा। उधर, मेयर इंद्रजीत कौर ने मानसून की दस्तक के एक घंटे बाद यानि मिड नाइट दो बजे पंपिंग स्टेशन पर रेड की। मेयर रात को पहले टिब्बा रोड स्थित पंपिंग स्टेशन पर पहुंची। जब मेयर वहां पहुंची तो वहां स्टाफ मौजूद था और पंपिंग स्टेशन वर्किंग था। मेयर ने उसके बाद जीटी रोड पुली पर बुड्ढा दरिया का फ्लो चेक किया। मेयर फिर वहां से माधोपुरी के पास बने पंपिंग स्टेशन का जायजा लेने पहुंची। वहां भी पंपिंग स्टेशन वर्किंग कंडीशन में था। मेयर ने ताजपुर रोड पर एसटीपी की भी जांच की। मेयर ने पंपिंग स्टेशन के कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी हैं कि पंपिंग स्टेशन 24 घंटे चलाए जाएं ताकि शहर में वाटर लॉगिंग न हो। आधी रात में मेयर को देख घबराए कर्मचारी मेयर आधी रात में जब पंपिंग स्टेशन पर पहुंची तो नाइट शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। मेयर ने जाते ही पंपिंग स्टेशन चेक किया और कर्मचारियों से जानकारी ली। कर्मचारियों ने मेयर को बताया कि पंपिंग स्टेशन लगातार चल रहा है और सीवरेज के पानी को यहां से एसटीपी तक पंपिंग सेट के जरिए ही पहुंचाया जा रहा है। हर पंपिंग स्टेशन पर जनरेटर की व्यवस्था है। बिजली बंद हो जाती है तो जनरेटर के जरिए पंपिंग सेट चलाए जाते हैं। वाटर लॉगिंग से बचना है तो फील्ड में उतरना होगा मेयर इंद्रजीत कौर ने आधी रात को बरसात में फील्ड में उतरकर अफसरों को भी साफ संदेश दे दिया है कि मानसून सीजन में सिर्फ दफ्तरों में बैठकर आदेश जारी करने से शहर को वाटर लॉगिंग से नहीं बचाया जा सकेगा। इसके लिए फील्ड में उतरना होगा। मेयर ने अफसरों को कहा है कि बारिश शुरू होते ही सभी अलर्ट मोड पर रहें ताकि पानी की निकासी के लिए जो संसाधन हैं उनको यूटेलाइज किया जा सके। सीवरेज के जरिए ही होती है बरसाती पानी की निकासी लुधियाना शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग से स्टॉर्म पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं है। शहर से बरसाती पानी की निकासी सीधे सीधे सीवरेज सिस्टम पर निर्भर है। ऐसे में बरसात के समय अगर पंपिंग सेट न चलें तो शहर से बरसाती पानी की निकासी नहीं होती है। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि हर पंपिंग स्टेशन और डिस्पोजलों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है ताकि इमरजैंसी में जनरेटर चलाकर पंपिंग स्टेशन चलाए जा सकें। निगम कमिश्नर ने अफसरों को फील्ड में उतरने के दिए आदेश एक दिन पहले यानि बुधवार को नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने अफसरों के साथ मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। कमिश्नर ने अफसरों को पूरे शहर में सीवर की सफाई (डीसिल्टिंग) और सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, पूरे शहर में बुड्ढा दरिया, आंतरिक नालों और सीवर लाइनों की लगातार सफाई सुनिश्चित करने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। कमिश्नर ने अफसरों को कहा कि बरसात के समय सभी अलर्ट पर रहें और फील्ड में उतरकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश देकर पानी की निकासी करवाएंगे। अधिकारियों को शहर के सभी डिस्पोजल पॉइंट पर जेनरेटर सेट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि बरसात के मौसम में पानी पंप करने में कोई बाधा न आए। जालियों व मैनहोल के ढक्कन पूरे करें नगर निगम कमिश्नर अलंकार ने अफसरों को कहा कि बरसात के सीजन में सीवरेज के मेनहोल व रोड जालियों के ढक्कन खुले न रहें। जहां ढक्कन टूटे हैं या नहीं हैं वहां तुरंत ढक्कन लगाए जाएं ताकि वाटर लॉगिंग के समय कोई दुर्घटना न हो। इसके अलावा बुड्ढा दरिया के किनारे अधिकारियों को आवश्यक संख्या में रेत की बोरियों (सैंड बैग) का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि बरसात के मौसम में किसी भी आपात स्थिति के दौरान उनका उपयोग किया जा सके।
Source link
लुधियाना में मानसून की दस्तक, मिड-नाइट पंपिंग स्टेशन पहुंची मेयर:चेकिंग की, पंप 24 घंटें वर्किंग के दिए आदेश; बुड्ढा दरिया का फ्लो चेक किया







