![]()
लुधियाना के भटियां इलाके में किराए का मकान खाली करते समय एक व्यक्ति हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा भटियां स्थित गगनदीप कॉलोनी की गली नंबर-1 में हुआ। पीड़ित व्यक्ति किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। मकान खाली करने के दौरान वह तीसरी मंजिल से डिश टीवी का एंटीना और उससे जुड़ी तारें नीचे उतार रहा था। इसी दौरान तारें पास से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शी बोले- तारों के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली की तारों के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ और पूरी गली की बिजली लाइनों में शॉर्ट सर्किट हो गया। कई जगह तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और आग भी लग गई। करंट का झटका लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान इलाके में जलेबी मामा के नाम से मशहूर व्यक्ति के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में बुजुर्ग पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल घायल का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Source link
लुधियाना में व्यक्ति को लगा हाई वोल्टेज करंट:डिश एंटीना उतारते समय हादसा, बिजली तारों में धमाके के साथ लगी आग







