spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में रबड़ी बेचने वाले युवक की खुली किस्मत:210 रुपए की टिकट पर जीते 3 लाख; ढोल बजाकर मनाया जश्न




फाजिल्का के गांधी चौक में रबड़ी की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक की किस्मत अचानक चमक गई। युवक को नागालैंड स्टेट लॉटरी में तीन लाख रुपए का इनाम लगा है। इनाम की खबर मिलते ही उसके परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। लॉटरी विजेता गुलशन कुमार ने बताया कि वह गांधी चौक में रबड़ी, मिल्क बदाम और अन्य डेयरी उत्पादों की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह सुबह से देर रात तक मेहनत कर रोजी-रोटी कमाता है। कुछ दिन पहले उसने फाजिल्का के मेहरियां बाजार स्थित रूप चंद लॉटरी सेंटर से 210 रुपए में नागालैंड स्टेट लॉटरी का एक टिकट खरीदा था। हाल ही में घोषित परिणाम में उसके टिकट नंबर 88445 पर तीन लाख रुपए का इनाम निकल आया। गुलशन बोले- तीन लाख रुपए बहुत बड़ी रकम इनाम की जानकारी मिलने के बाद गुलशन कुमार बेहद खुश नजर आए। वह मिठाई और मिल्क बदाम की बोतलें लेकर लॉटरी विक्रेता की दुकान पर पहुंचे, जहां उनकी खुशी का जश्न मनाया गया। ढोल की थाप पर नाचते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। गुलशन ने कहा कि उनके लिए तीन लाख रुपए बहुत बड़ी रकम है। उन्होंने बताया कि वह कड़ी मेहनत करके घर का खर्च चलाते हैं और ऐसे में यह इनाम किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, रूप चंद लॉटरी सेंटर के संचालक बोबी ने बताया कि गुलशन कुमार उनके नियमित ग्राहकों में शामिल हैं। पहले भी उन्हें छोटे-मोटे इनाम मिल चुके थे, लेकिन इस बार पहली बार इतना बड़ा पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि जब किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लॉटरी का बड़ा इनाम मिलता है तो उन्हें भी बेहद खुशी होती है। इसी खुशी में दुकान पर ढोल बजवाया गया और गुलशन कुमार को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी विजेता को बधाई दी और उनकी खुशियों में शामिल हुए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles