spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में सरपंच-अधिकारियों पर लाठी-डंडों से हमला:पंचायती जमीन पर प्लॉट काटने गए थे; 3-4 लोगों को आई चोट




रोहतक जिले के गांव शिमली में कुछ दबंग लोगों ने पंचायती प्लॉट के लिए निर्धारित की गई जमीन का निरीक्षण करने गई सरपंच और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान 3-4 लोगों को चोट भी आई है। सरपंच की तरफ से आरोपियों के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी गई है। सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र स्वामी ने बताया कि 2009 में 100 प्लॉट ओबीसी और एससी वर्ग को आवंटित किए गए थे, लेकिन उन पर आज तक कब्जा नहीं मिला। पहले जहां प्लॉट निर्धारित किए थे, वहां लाभार्थियों ने पूर्व सरपंच को लिखकर दिया कि 10 फुट का भरत करवाने में वह सक्षम नहीं है, इसलिए दूसरी जगह प्लॉट दिए जाए। देवेंद्र स्वामी ने बताया कि पंचायत की तरफ से अब लाभार्थियों के लिए गांव की दूसरी तरफ प्लॉट काटने के लिए जमीन निर्धारित की गई थी। जहां आज सरपंच मोनिका के साथ पंचायत विभाग से एससीपीओ अशोक और ग्राम सचिव रीतू गई थी। जिन पर कुछ दबंग लोगों ने लाठी डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का किया प्रयोग
देवेंद्र स्वामी ने बताया कि आरोपियों की तरफ से हमला करने के साथ ही उन्हें जातिसूचक गालियां भी दी। साथ ही कहा कि इस जमीन पर प्लॉट कटने नहीं देंगे। देवेंद्र स्वामी ने बताया कि आरोपियों का वहां अवैध कब्जा है, जिसके कारण वह पंचायती जमीन पर प्लॉट काटने का विरोध कर रहे है। पहले भी कब्जा दिलाने का किया प्रयास, नहीं मिला
देवेंद्र स्वामी ने बताया कि पहले भी कई बार लाभार्थियों को प्लॉट पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया था, लेकिन हर बार विरोध किया गया। इस मामले में डीसी सचिन गुप्ता से भी मिले, जिनके आदेश पर ही पंचायत विभाग के एससीपीओ और ग्राम सचिव निर्धारित जमीन का मुआयना करने आए थे, लेकिन आरोपियों की तरफ से हमला किया गया। इन लोगों के खिलाफ दी शिकायत
गांव शिमली की सरपंच मोनिका की तरफ से हमला करने के मामले में अमित पुत्र सुरेश, सुनील पुत्र महाबीर, सेवकराम पुत्र नेतराम, जगबीर पुत्र राम स्वरूप, बिमला और निर्मला के साथ 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले में कर रही जांच
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि गांव शिमली की सरपंच की तरफ से एक शिकायत मिली है, जिसमें कुछ लोगों पर हमला करने के आरोप लगाए गए है। पुलिस मामले में सरपंच की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles