अमृतसर के अमरजोत की हत्या में 2 शूटर गिरफ्तार।
अमृतसर के थाना महिता के अधीन पड़ते गांव महिसमपुर में 17 वर्षीय युवक अमरजोत की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 60 दिनों की जांच और लगातार छापेमारी के बाद थाना महिता पुलिस ने इस वारदात में शामिल 2 मुख्य शूटरों क
.
सगे भाई निकले आरोपी
थाना महिता की एसएचओ सिमरनजीत कौर ने बताया कि आरोपियों की पहचान रजत उर्फ खुण्डा और आर्यन के रूप में हुई है, जो सगे भाई हैं और अमृतसर के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी किसी अन्य मामले में चंडीगढ़ की मॉडल जेल में बंद थे। अमरजोत हत्याकांड में नामजद होने के कारण उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाया गया।
शगनप्रीत के कहने पर आए अमृतसर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे शगनप्रीत नामक व्यक्ति के कहने पर महिता आए थे, जहां उनकी मुलाकात गुरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी से हुई। इसके बाद तीनों ने मिलकर अमरजोत की गांव जलाल में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों के मुताबिक वारदात के बाद गुरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी ने उनसे पिस्तौल वापस ले ली और उन्हें 8,500 रुपये देकर बस के जरिए अमृतसर वापस भेज दिया।

हत्या की वजह पर रहस्य, अब तक 6 अरेस्ट
इस हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल 6 आरोपियों को नामजद किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।







