spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में बैंकों को एडीसी की चेतावनी:बोले-बिना कारण लंबित न रखें ऋण आवेदन, जरूरतमंदों को प्राथमिकता से दें लोन




सोनीपत में एडीसी अजय चोपड़ा ने मंगलवार को बैंकों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लेवल रिव्यू कमेटी (डीएलआरसी) और डिस्ट्रिक्ट क्लियरेंस कमेटी (डीसीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंकर्स और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चोपड़ा ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर ऋण प्रदान किए जाएं ताकि वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। बैठक में, उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत चिन्हित जरूरतमंदों के ऋण आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा की। एडीसी ने निर्देश दिए कि लोक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आने वाले आवेदनों को सकारात्मकता के साथ स्वीकृति दी जाए। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि वे इन आवेदनों को प्राथमिकता दें ताकि लोगों को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिल सके और उन्हें समय पर ऋण प्राप्त हो सके। ‘निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई’ उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना किसी ठोस कारण के कोई भी ऋण आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग सहायता के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उन्हें सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। उन्होंनें विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों को किये गये आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कृषि क्षेत्र के अंतर्गत दिए जाने वाले ऋण आवेदनों की भी विस्तृत समीक्षा करते हुए कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत बैंकों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण देना चाहिए। ‘स्व-रोजगार के लिए प्रशिक्षण के लिए लगाए कैंप’ इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी-आरसेटी) की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अधिकाधिक युवाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्रदान करें। इसके लिए जागरूकता कैंप भी लगायें। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक सुनीता अरोड़ा, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से दिव्यांश कुमार,नाबार्ड से अजीत सिंह, आईटीआई से सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles