spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा के सचिन कथूरिया ने फिल्म में निभाए 50 किरदार:एशिया- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज, कई फिल्म-हरियाणवी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके




सिरसा के कलाकार सचिन कथूरिया ने एक ही फिल्म में 50 अलग-अलग किरदार निभाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके इस अद्वितीय प्रदर्शन के लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्हें ग्रैंड मास्टर की प्रतिष्ठित उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। सचिन कथूरिया की फिल्म ‘ट्रैप: ए मैन विद 50 शेड्स’ इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में उन्होंने 50 विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने हर किरदार को उसकी अलग पहचान, अंदाज और व्यक्तित्व के साथ प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा है। लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी खुद संभाली दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अभिनय के साथ-साथ लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी सचिन कथूरिया ने स्वयं संभाली है। यह फिल्म उनकी रचनात्मक क्षमता और अभिनय कौशल का एक संपूर्ण प्रदर्शन है। फिल्म का निर्माण ‘द स्क्रीन हंटर्स’ बैनर तले किया गया है और इसे दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, सभी तथ्यों के सत्यापन और मूल्यांकन के बाद इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड के रूप में स्वीकार किया गया है। संस्था के आगामी संस्करण में भी इस उपलब्धि का उल्लेख किया जाएगा। थिएटर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सचिन कथूरिया ने कड़ी मेहनत से मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे इससे पहले ‘हिंद का नापाक को जवाब’ और ‘जट्टू इंजीनियर’ जैसी कई फिल्मों और हरियाणवी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles