spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर होगी कार्रवाई:पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने दिए निर्देश, बोलीं- जब्त किए जा सकते हैं वाहन




सोनीपत की पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर सोनीपत पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और मोटर वाहन अधिनियम का प्रभावी ढंग से पालन कराना है। यह अभियान ब्लैक फिल्म या डार्क/इनविजिबल सनशेड लगे वाहनों, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों और नियमों के विपरीत अस्थायी पंजीकरण संख्या का उपयोग करने वाले वाहनों को लक्षित करेगा। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस और अन्य टीमें जिले भर में विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच करेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना लगाना और आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को जब्त करना शामिल है। ब्लैक फिल्म और डार्क सनशेड हटवाने के निर्देश पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों से अवैध ब्लैक फिल्म और डार्क सनशेड तुरंत हटवा लें। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन मोटर वाहन अधिनियम और प्रचलित नियमों के अनुरूप होने चाहिए। अस्थायी पंजीकरण संख्या का दुरुपयोग न करें और निर्धारित अवधि का पालन करें। कादयान ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि कुछ वाहन चालक जानबूझकर अपने वाहनों पर अस्थायी नंबर प्लेट लगाए रखते हैं, जबकि उनकी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट संबंधित एजेंसी के पास उपलब्ध होती है। ऐसे वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर होगी कार्रवाई उन्होंने यह भी कहा कि कुछ वाहन चालक और मालिक अपनी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर ब्लैक टेप या अन्य सामग्री लगाकर पंजीकरण नंबर को अस्पष्ट कर देते हैं, ताकि वाहन की पहचान छिपाई जा सके। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ने कहा कि यह विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोनीपत पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा कानून का प्रभावी अनुपालन कराना है। पुलिस ने सभी नागरिकों से इस विशेष अभियान में सहयोग करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles