spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बरनाला में CM मान के दौरे से पहले विरोध:किसानों ने सड़क जाम की, अकाली नेताओं ने लगाए नारे




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बरनाला के महल कलां पहुंचने से पहले इलाके में सियासी तनाव बढ़ गया। विभिन्न किसान संगठनों, अकाली दल के नेताओं और संघर्षशील जत्थेबंदियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के जिला प्रधान जगसीर सिंह सीरा छीनीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने पर अड़े थे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पत्र स्वीकार न होने पर वे अपना संघर्ष तेज करेंगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन को किसानों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने जिला प्रधान जगसीर सिंह सीरा छीनीवाल सहित कई प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। अकाली नेता और कार्यकर्ता ने भी लगाए नारे किसान आंदोलन के तुरंत बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता भी सभा स्थल के पास पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाए। वरिष्ठ अकाली नेत्री बीबी जगसीर कौर भोतना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब का अनादर करने और वहां झूठ बोलने का आरोप लगाया। बीबी भोतना ने कहा कि सिख संगत इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने बीबी भोतना सहित कई अन्य अकाली नेताओं को भी तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस को इन प्रदर्शनों की पहले से ही जानकारी थी, जिसके चलते पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles