spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad Family Fight Lathis | Power Line Dispute Injures Many


मारपीट में घायल हुआ कृष्ण कुमार।

फरीदाबाद जिले के तिगांव थाना क्षेत्र के गांव मंझावली में मंगलवार सुबह बिजली के मीटर से तार जोड़ने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

.

इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट में घायल हुआ कृष्ण कुमार।

मारपीट में घायल हुआ कृष्ण कुमार।

मीटर के तार में कट लगाकर जोड़ा था कनेक्शन

घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी दुकान जाने के लिए घर से निकल रहे थे। उनका आरोप है कि गांव के ही रहने वाले नरेश यादव ने 2 दिन पहले उनके नाम के बिजली मीटर के तार में कट लगाकर अपने घर की बिजली की तार जोड़ ली थी।

कृष्ण कुमार का कहना है कि नरेश यादव पहले भी उनके मीटर से बिजली ले रहा था और उसने यह कहते हुए एक और मीटर भी लगा रखा था कि बिजली का जो भी बिल आएगा, वह भर देगा।

कृष्ण कुमार के घायल परिजन।

कृष्ण कुमार के घायल परिजन।

धारदार हथियार लेकर पहुंचे हमलावर

कृष्ण कुमार के अनुसार जब उन्होंने नरेश यादव से अपने मीटर से तार हटाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद उदयवीर यादव का बेटा गौरव और परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडे और फरसा लेकर मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।

कृष्ण कुमार का कहना है कि हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके कारण डॉक्टरों को 13 टांके लगाने पड़े। इसके अलावा उनके हाथ की हथेली में भी गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि इस मारपीट में उनके चाचा, भाई, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं।

मारपीट में घायल हुए व्यक्ति का अस्पताल में कराया गया इलाज।

मारपीट में घायल हुए व्यक्ति का अस्पताल में कराया गया इलाज।

बिजली की तार जोड़ने को लेकर हुआ विवाद

वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव मंझावली में कृष्ण कुमार, ज्ञानवती देवी, सुमन, टिंकू, सोनू और विजयपाल के घर के पास लगे बिजली के खंभे पर लगे मीटर से बिजली की तार जोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।

इसी बात पर उदयवीर यादव, नरेश, रामकुमार, अभिषेक, सौरभ और गौरव सहित दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। पुलिस का कहना है कि इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह पूरे मामले की जानकारी देते हुए।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह पूरे मामले की जानकारी देते हुए।

मामले की जांच कर रही पुलिस

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांव मंझावली में बिजली के मीटर से तार जोड़ने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से तिगांव थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सभी पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles