spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में कारोबारी बन 1.30 लाख हड़पे:वॉट्सएप किया हैक, ऑपरेशन के लिए पैसे भेजो' कहकर लगाया चूना




पंचकूला की टाइल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति से गुजरात के एक प्रसिद्ध सिरेमिक कारोबारी का नाम लेकर साइबर ठग ने 1.30 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने रिश्तेदार के सड़क हादसे और तत्काल ऑपरेशन का हवाला देकर भरोसा जीता और कुछ ही मिनटों में रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। सेक्टर-6 पंचकूला निवासी सुरेश कुमार रोहिला (58) ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में दर्ज शिकायत में बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक टाइल्स कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी कंपनी का गुजरात की सिरेमिक कंपनी के साथ लंबे समय से व्यावसायिक संबंध है, इसलिए जब आरोपी ने खुद को कंपनी का मालिक बताते हुए फोन किया, तो उन्हें किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। पहले 5 लाख देने का भरोसा 28 जून की सुबह करीब 8:17 बजे आए फोन में आरोपी ने कहा कि उसके साले का शिमला में एक्सीडेंट हो गया है। उसने बताया कि उसका एक डीलर पांच लाख रुपए लेकर सुरेश कुमार के पास पहुंचेगा, जिन्हें बाद में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाना होगा। कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और ऑपरेशन के लिए तुरंत 1.30 लाख रुपए की जरूरत है। उसने भरोसा दिलाया कि बाद में मिलने वाले पांच लाख रुपए में से यह रकम काट ली जाएगी। पुराने कारोबारी संबंधों के कारण पीड़ित ने बिना संदेह किए रकम ट्रांसफर कर दी। दो खातों से भेजी रकम, फिर हुआ ठगी का एहसास पीड़ित ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 1 लाख रुपए और कैनरा बैंक खाते से 30 हजार रुपए फोनपे के जरिए आरोपी द्वारा बताए गए आईसीआईसीआई बैंक खाते में भेज दिए। काफी देर तक कोई व्यक्ति पांच लाख रुपए लेकर नहीं पहुंचा तो उन्हें शक हुआ। गुजरात में परिचितों से संपर्क करने पर पता चला कि संबंधित कारोबारी का WhatsApp अकाउंट हैक हो चुका है और उसके नाम पर कई लोगों से इसी तरह ठगी की जा रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मामले के जांच अधिकारी SI अभिषेक छिल्लर के अनुसार शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पंचकूला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles