spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में पति के दूसरी महिला से संबंध:विवाहिता बोली- उसके गहने भी प्रेमिका को दे दिए, लाठी से की पिटाई




यमुनानगर में एक विवाहिता ने अपने पति पर शादी से पहले से दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध छिपाकर धोखे से विवाह करने, शादी के बाद लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने, दहेज में मिले सोने-चांदी के जेवर दूसरी महिला को देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं एक बार तो उसका पति दूसरी महिला के साथ भाग भी गया था। महिला का कहना है कि जब उसने इन सब बातों को लेकर पति का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि पति ने न केवल उसकी वैवाहिक जिंदगी बर्बाद कर दी, बल्कि उसकी दो वर्षीय बेटी का भविष्य भी संकट में डाल दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पति फोन पर दूसरी महिला से करता था बात शिकायतकर्ता ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2023 को रवि कुमार निवासी गांव कांसली के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ दिन सामान्य रहे, लेकिन बाद में रवि छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। वह अधिकतर समय मोबाइल फोन पर किसी महिला से बात करता रहता था और पूछने पर हमेशा काम का बहाना बनाकर टाल देता था। वह देर रात घर आता, कुछ देर रुकता और फिर पूरी रात घर से बाहर रहता था। जब उसने इस बारे में सवाल किए तो पति ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही घर का खर्च उठाने से भी इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि पति उसके मायके से रुपए मंगवाता था और उन्हें दूसरी महिला पर खर्च करता था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी में मिले उसके सोने के जेवर भी रवि ने उससे छीन लिए और बाद में दूसरी महिला को दे दिए। जब उसने अपने जेवर वापस मांगे तो रवि उसे धमकाने लगा कि वह उसे घर से निकाल देगा और किसी दूसरी महिला को घर ले आएगा। लाठी से कमर और पैरों पर किए वार नवंबर 2025 में एक रिश्तेदारी की शादी में रादौर जाने के दौरान उसे पहली बार पति और उक्त महिला के संबंधों की जानकारी मिली। आरोप है कि जब उसने पति का मोबाइल लेकर बात की तो दूसरी तरफ वह महिला थी, जिसने कहा कि वह रवि से प्यार करती है और रवि उसी के साथ रहेगा। महिला ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि वह बीच में आई तो दोनों मिलकर उसे जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद रवि का व्यवहार और अधिक हिंसक हो गया। दिसंबर 2025 को उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, ड्रेसिंग टेबल तोड़ दिया और लाठी से उसकी कमर व पैरों पर वार किए। पति दूसरी महिला के साथ भागा दिसंबर 2025 को रवि और उक्त महिला दोनों गांव से गायब हो गए, जिसके बाद पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों को बरामद किया। पुलिस के सामने दिए गए बयानों में उक्त महिला ने कहा कि वह पिछले छह वर्षों से रवि के साथ प्रेम संबंध में है और उसी के साथ रहना चाहती है। विवाहिता ने कहा कि रवि शादी से पहले ही दूसरी महिला के साथ संबंध में था और यह बात छिपाकर उससे विवाह किया गया, जिससे उसकी और उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद हो गई। इसके बाद उसे धमकियां मिल रही हैं कि यदि उसने घर खाली नहीं किया तो वह उसे और उसकी बेटी को खत्म कर देंगे। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles