spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नाम पहले से वोटर लिस्ट में होने पर भरे फार्म:झज्जर DC बोलीं- एसआईआर-2026 अभियान में हर मतदाता की भागीदारी जरूरी




झज्जर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज है, उन्हें भी गणना प्रपत्र (ई-फॉर्म) भरना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। डीसी ने बताया कि जिले के 807 बीएलओ 14 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं और हस्ताक्षरित फॉर्म एकत्र कर रहे हैं। मतदाताओं को फॉर्म में सही और पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके। 21 जुलाई को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 22 सितंबर को अंतिम सूची प्रशासन के अनुसार 14 जुलाई को मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा। 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि 18 सितंबर तक उनका निपटारा किया जाएगा। 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। फॉर्म जमा करने के बाद रिसीविंग जरूर लें डीसी ने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करते समय मतदाता बीएलओ से हस्ताक्षरित रिसीविंग अवश्य लें। इस पर बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एक से ज्यादा जगह वोटर बनना दंडनीय अपराध वर्षा खांगवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता। ऐसा करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। यदि किसी मतदाता को अभियान से जुड़ी जानकारी चाहिए तो वह 1950 हेल्पलाइन, निर्वाचन आयोग के पोर्टल या ECINet ऐप का उपयोग कर सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles