![]()
गुरुग्राम जिले में नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माणों और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को नौरंगपुर रोड स्थित एक अवैध रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह प्लांट करीब चार एकड़ भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रहा था। नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में 30 से अधिक अवैध आरएमसी प्लांट चिन्हित किए गए हैं, जिनके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों और बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यहां देखें फोटो… व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने से पहले अनुमति लेना जरूरी : डीटीपी डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने आमजन से अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या व्यावसायिक गतिविधि शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी भी कार्रवाई से बचा जा सके। यह कार्रवाई डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत, जेई देवेंद्र कुमार, दिपेश और मनदीप सहित नगर निगम की टीम मौजूद थी। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में अवैध प्लांट को शांतिपूर्ण ढंग से ध्वस्त किया गया।
Source link
मानेसर में अवैध RMC प्लांट पर चला बुलडोजर:4 एकड़ में बिना परमिशन के चल रहा, नगर निगम की कार्रवाई, निशाने पर 30 प्लांट







