spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Panchkula HPSC Dharna | Hooda Backs Aspirants, Seeks End to 35% Criteria


पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग अभ्यर्थी संघर्ष समिति के धरने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

पंचकूला सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन कर रहे अभ्यर्थियों को धरना स्थल खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। दोपहर में ही समर्थन देने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा यहां पर आ थे।

.

सेक्टर-5 थाना के प्रबंधक अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि धरना आयोजित करने की अनुमति सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित शर्तों और आयोजकों के शपथ पत्र के आधार पर दी गई थी, लेकिन अब उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद धरना स्थल खाली नहीं किया गया।

पुलिस ने नोटिस में यह भी उल्लेख किया है कि हाल ही में अभ्यर्थियों द्वारा निकाला गया रोड मार्च भी अनुमति की शर्तों और शपथ पत्र का उल्लंघन है। नोटिस के अनुसार लगातार धरना जारी रहने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

पंचकूला सेक्टर-5 थाना की ओर से जारी नोटिस।

पंचकूला सेक्टर-5 थाना की ओर से जारी नोटिस।

टेंट, मंच और बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश

नोटिस में आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से धरना समाप्त कर स्थल को खाली करें और वहां लगाए गए टेंट, मंच, बैरिकेडिंग और अन्य सामान भी हटा दें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं आयोजकों की होगी।

धरना जारी रखने पर अड़े अभ्यर्थी

दूसरी ओर, HPSC अभ्यर्थी संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन और धरना जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि 35 प्रतिशत क्राइटेरिया समाप्त करने, OBC अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने और अन्य लंबित मांगों के समाधान तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

दिन में पहुंचे थे भूपेंद्र हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा धरना स्थल शुक्रवार दोपहर में आए थे। उन्होंने अनशनकारी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनकी मांग का समर्थन करते हुए कहा था कि 35 प्रतिशत क्राइटेरिया को खत्म किया जाना चाहिए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और आयोग के समक्ष आवाज उठाई है। लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी कारण वे आमरण अनशन करने को मजबूर हुए हैं।

पंचकूला में HPSC भर्ती कैंडिडेट की बातें सुनते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा।

पंचकूला में HPSC भर्ती कैंडिडेट की बातें सुनते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा।

ये हैं अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें

  • HPSC भर्ती में लागू 35 प्रतिशत न्यूनतम अंक (क्राइटेरिया) की शर्त समाप्त कर पात्र अभ्यर्थियों को रिक्तियों के मुकाबले 2 गुना संख्या में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए।
  • कास्ट सर्टिफिकेट संबंधी कारणों से PGT भर्ती प्रक्रिया से बाहर किए गए पात्र OBC अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति (जॉइनिंग) दी जाए।
  • सामान्य वर्ग की सीटों में 90 प्रतिशत सीटें हरियाणा के मूल निवासियों के लिए आरक्षित की जाएं।
पंचकूला में आमरण अनशन पर बैठी महिला अभ्यर्थियों को आशीर्वाद देते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा।

पंचकूला में आमरण अनशन पर बैठी महिला अभ्यर्थियों को आशीर्वाद देते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा।

‘मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा’

अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि धरना स्थल पर किसी भी अनशनकारी के स्वास्थ्य या जीवन को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles