spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में जल्द अलॉट होंगे 4000 डिपो:भिवानी में बोले मंत्री राजेश नागर, मंत्रीमंडल में फेरबदल के प्रश्न पर उठ खड़े हुए




भिवानी पहुंचे हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मानसून की तैयारी पहले ही कर दी गई है। सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि मानसून संबंधित आवश्यक कदम उठाएं और तैयार रहें। अगर कहीं जगह काम रह भी गया है तो वे जल्दी से जल्दी तैयारी करें। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि युद्ध की स्थिति के बाद भी एलपीजी की कहीं से भी शिकायत नहीं आई, क्योंकि कहीं पर कोई कमी नहीं रही। अब हालात सुधर रहे हैं और सुधर जाएंगे। इसके बाद केंद्र निर्धारित करेगा कि इसकी सप्लाई कैसे हो। उन्होंने कहा कि अगले महीने की करीब 15 तारिख तक 4000 के कारीब नए डिपो अलॉट किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्दी पूरी होने के बाद ये अलॉट किए जाएंगे। मंत्रीमंडल के सवाल पर उखड़ गए हुए
अपराध को लेकर मंत्री ने सवाल पूछा कि कई नेताओं व लोगों को धमकी मिली है। इसका जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की शिकायत आई हैं। जो भी इसमें सच्चाई मिली, उसके आधार पर गिरफ्तारियां भी की गई। जो शिकायत आई हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जब उनसे हरियाणा मंत्री मंडल में फेरबदल की चर्चाओं का सवाल किया तो वे उठ खड़े हुए और कहा कि आज हम ग्रीवांस के लिए आए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles