![]()
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्लड प्रेशर (BP) की दो दवाइयां एक साथ खा ली थीं, जिससे उनका बीपी तेजी से गिरकर 60 से नीचे चला गया और वह बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद डॉक्टर मित्र की सजगता और तुरंत दी गई सीपीआर (CPR) की वजह से उनकी जान बच सकी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। तबीयत खराब होने के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचे थे कालिया घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तुरंत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मिलकर मनोरंजन कालिया की सेहत का हालचाल जाना। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि मनोरंजन कालिया पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद, वह अपनी सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के चलते जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। ओवरडोज के कारण अचानक गिरा ब्लड प्रेशर बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन कालिया ने गलती से ब्लड प्रेशर (BP) की दो गोलियां एक साथ खा लीं। दवाई के इस ओवरडोज के कारण उनका ब्लड प्रेशर अचानक तेजी से गिरकर 60 से भी नीचे चला गया। बीपी में आई इस गंभीर और अचानक गिरावट की वजह से वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। डॉक्टर ने तुरंत दी सीपीआर (CPR) राहत की बात यह रही कि कार्यक्रम में उनके डॉ. मुकेश वालिया भी मौजूद थे। मनोरंजन कालिया को बेहोश होते देख डॉ. वालिया ने बिना वक्त गंवाए तुरंत उन्हें सीपीआर (CPR) दी। इस त्वरित मेडिकल सहायता के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अब खतरे से बाहर हैं मनोरंजन कालिया अस्पताल के डॉक्टर दीपांशु गुप्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री को गंभीर रूप से लो ब्लड प्रेशर की समस्या हुई थी। हालांकि, समय पर इलाज मिलने के कारण डॉक्टरों की टीम ने स्थिति को संभाल लिया है। डॉक्टरों के अनुसार, अब मनोरंजन कालिया की हालत पूरी तरह स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
Source link
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया की तबीयत में सुधार:बीपी लो होने से हुए थे बेहोश, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने जाना हाल







