![]()
चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकीदास की हत्या के बाद चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल को और ज्यादा सतर्क कर दिया गया है। इसी के तहत बुधवार शाम ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-19, सेक्टर-27 और सेक्टर-28 की मार्केट में सर्च और चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान की अगुवाई इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने की। इसी कड़ी में बुधवार शाम ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-19, सेक्टर-27 और सेक्टर-28 की मार्केट में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। पूरे अभियान की अगुवाई इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने की। ऑपरेशन के दौरान कमांडो और पुलिस कर्मियों ने बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वस्तुओं और लंबे समय से खड़े वाहनों की गहन जांच की। मार्केट में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी गई और सुरक्षा संबंधी जरूरी जांच की गई। तालमेल की कमी कर रहे दूर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जानकीदास हत्याकांड के बाद यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कारोबारियों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बना रहे। इसी उद्देश्य से ऑपरेशन सेल की टीमें लगातार मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों और व्यापारियों से मुलाकात कर रही हैं। उन्हें सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए जा रहे हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि यदि किसी गैंग या असामाजिक तत्व की ओर से रंगदारी, फिरौती या पैसों की मांग को लेकर धमकी दी जाती है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसी सूचनाओं और शिकायतों को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, ताकि शिकायतकर्ता की पहचान उजागर न हो और बिना किसी डर के कारोबारी पुलिस तक अपनी बात पहुंचा सकें। एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानी। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि चंडीगढ़ पुलिस नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑपरेशन सेल के कमांडो हर समय तैयार हैं। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह इस तरह के अभियानों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपते हैं, ताकि बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा सके और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जा सकें।
Source link
चंडीगढ़ केशियर हत्याकांड के बाद एक्शन मोड में ऑपरेशन सेल:कारोबारियों से सीधा संवाद; धमकी मिलने पर गोपनीय तरीके से होगी कार्रवाई







