spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सड़कों से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम , 15 चालान




जालंधर| कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर की सड़कों को जाम से मुक्त कराने के लिए अवैध कब्जों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (आईपीएस) के निर्देशों और एडीसीपी (ट्रैफिक) गुरबाज सिंह की देखरेख में की गई। इस मुहिम का नेतृत्व ट्रैफिक स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव ठाकुर और जोन-4 के इंचार्ज एसआई सतनाम सिंह ने किया। इस दौरान नगर निगम की टीम भी पुलिस के साथ मौजूद रही। संयुक्त टीम ने सड़क पर सामान रखकर रास्ता रोकने वाले दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को सख्त चेतावनी देते हुए तुरंत जगह खाली करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के 15 ट्रैफिक चालान भी काटे गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles