spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाई ने कांच की बोतल मारकर की हत्या:झगड़े में गई युवक की जान,गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम




करनाल शहर में आपसी झगड़े के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवक के भाई ने उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरएएस रेजिडेंसी का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान आरएएस रेजिडेंसी निवासी 28 वर्षीय कमल शर्मा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार कमल और उसके भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान गुस्से में आकर उसके भाई ने कांच की बोतल से वार कर दिया, जिससे कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घायल कमल को तुरंत करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-32-33 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव मोर्च्युरी में रखवाया, आज होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रामकरण को सौंपी गई है। पुलिस जुटी जांच में
पुलिस का कहना है कि अस्पताल से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की गई। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles