spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

1 किलो 121 ग्राम गांजे समेत तस्कर गिरफ्तार:समालखा में बेचने की फिराक में घूम रहा था; सूचना पर पहुंची पुलिस




पानीपत जिले के समालखा में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने एक नशा तस्कर को 1 किलो 121 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-24 झुग्गी-झोपड़ी निवासी इरफान के रूप में हुई है। उसे सेक्टर-24 स्थित उग्राखेड़ी मोड़ से पकड़ा गया, जहां वह गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा था। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी टीम थाना चांदनी बाग क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक उग्राखेड़ी मोड़ पर मादक पदार्थ बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और युवक को काबू कर लिया। बैग में छिपा रखा था गांजा पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान इरफान पुत्र अनवर, निवासी सेक्टर-24 झुग्गी-झोपड़ी के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल की मौजूदगी में पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पॉलीथिन में पैक गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 1 किलो 121 ग्राम पाया गया। मां-भांजी ने 3 दिन पहले लाकर दिया सब इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार, पूछताछ में आरोपी इरफान ने खुलासा किया कि शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए उसकी मां और भांजी ने उसे दो-तीन दिन पहले 2 किलो गांजा लाकर दिया था। उसने बताया कि वह कुछ गांजा पहले ही अज्ञात लोगों को बेच चुका था। कोर्ट में पेश कर हिरासत में भेजा मंगलवार को वह बचे हुए 1 किलो 121 ग्राम गांजे को बेचने के लिए ही उग्राखेड़ी मोड़ पर ग्राहक की तलाश में आया था। पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles