spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह सड़क हादसे में महिला की मौत, 5 घायल:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार; उज्जैन से लौट रहे थे




नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में झारखंड के धनबाद निवासी एक परिवार की 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह परिवार उज्जैन से दर्शन कर लौट रहा था। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रोजका मेव थाना क्षेत्र के खेड़ा-खलीलपुर के पास हुई। परिवार की इनोवा कार सामने चल रहे एक डीएलटी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में अंजना वर्मा (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति सुनील, दोनों बच्चे पीयूष और आयुष, विकास तथा कार ड्राइवर दयाशंकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रोजका मेव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मामले के जांच अधिकारी फतेह ने बताया कि मृतका के परिजन झारखंड से नूंह के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने और बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles