spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में खेतों में मिला व्यक्ति का शव:चार बच्चों का पिता, 15 साल से बुआ के पास रह रहा, उत्तराखंड का रहने वाला




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में अटेली क्षेत्र के गांव ताजपुर के खेतों में मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति का शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी 42 वर्षीय हरीश पुत्र बलदेव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरीश पिछले लगभग 15 वर्षों से ताजपुर में अपनी बुआ भगवती के पास रह रहा था। बुआ के कोई बेटा न होने के कारण वह उनके साथ रहकर उनका सहारा बना हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौके के कारणों का खुलासा ग्रामीणों ने बताया कि हरीश शराब का सेवन करता था और अक्सर नशे की हालत में देखा जाता था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी नीमराना में कार्यरत है। मंगलवार शाम कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने हरीश को मृत अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles