spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सफाई कर्मचारियों को हर माह 10 तारीख तक वेतन मिलेगा:मनेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर ने की क​ई सुविधाओं की घोषणा




मानेसर नगर निगम (MCM) के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी वेतन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान कर दिया गया है। सोमवार को अपनी जायज मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान उन्होंने घोषणा की कि अगले महीने से सभी सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक वेतन का भुगतान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को नगर निगम व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए शहर को स्वच्छ बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए कई सुविधाओं की घोषणा की। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारी ही स्वच्छ भारत मिशन के असली सिपाही हैं। बैंक खातों में आएगा न्यूनतम वेतन, PF और ESI सुविधाएं भी मिलेंगी प्रवीन यादव ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा का भरोसा देते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन (मिनिमम वेज) के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा। वेतन की यह राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर (जमा) की जाएगी। कर्मचारियों को ईएसआई (ESI) और भविष्य निधि (PF) जैसी सभी वैधानिक और जरूरी सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। वेतन में देरी पर अब नहीं होगी कोई परेशानी सीनियर डिप्टी मेयर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम केवल शहर की सफाई व्यवस्था को ही नंबर वन बनाने के लिए नहीं, बल्कि दिन-रात काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी वचनबद्ध है। उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में बजट या प्रशासनिक कारणों से वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी। यूनियन ने जताया संतोष, मंगलवार से काम पर लौटे कर्मचारी इस सकारात्मक बैठक के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी गौरव टांक ने सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा दिए गए लिखित व मौखिक आश्वासन पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस सहयोगात्मक रुख से कर्मचारियों में उम्मीद जगी है। इस सफल वार्ता के बाद यूनियन ने अपनी नाराजगी दूर करते हुए मंगलवार से नियमित रूप से काम पर लौटने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles