spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राम मंदिर चंदा विवाद: करनाल में कांग्रेस का प्रदर्शन:भगवा पट्टी बांधकर सरकार पर निशाना, ट्रस्ट भंग करने की मांग; बोले-आंदोलन जारी रहेगा




करनाल जिले के घरौंडा शहर में राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवा पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और चंदे के पूरे हिसाब-किताब की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और मामले में अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। कांग्रेस के घरौंडा ब्लॉक अध्यक्ष रोबिन माइकल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने पहले छात्रों, किसानों, पहलवानों, जवानों और महिलाओं के मुद्दों पर वार किया और अब करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट केंद्र और राज्य सरकार के अधीन आता है और अयोध्या के डीएम भी इसके सदस्य हैं, इसलिए चंदे में हुई कथित चोरी पूरी तरह सरकार की विफलता है। 10 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई रोबिन माइकल ने कहा कि इस मुद्दे को करीब 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के लिए बनाई गई एसआईटी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। एसआईटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन उसने फिर 15 दिन का समय ले लिया, जिससे जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आस्था के नाम पर वोट और फिर खिलवाड़ उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और मंदिरों के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन बाद में उन्हीं लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। उन्होंने पुराने नारे का जिक्र करते हुए कहा कि “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे” अब बदलकर “जो राम को लाए हैं वही मंदिर के चंदे में सेंधमारी करेंगे” जैसा हो गया है। सोने-चांदी के सामान गायब होने का आरोप रोबिन माइकल ने आरोप लगाया कि मंदिर से केवल चंदा ही नहीं बल्कि सोने की चरणपादुकाएं और आभूषण भी गायब हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 में ऑडिट रिपोर्ट आई थी। लेकिन उसके बाद का कोई हिसाब ट्रस्ट या भाजपा ने सार्वजनिक नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि चांदी की ईंटें और भगवान राम की चरणपादुकाएं कहां गईं। इसका स्पष्ट जवाब दिया जाए। ट्रस्ट भंग करने की मांग कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि राम मंदिर ट्रस्ट को निरस्त किया जाए और महासचिव संपत राय पर कार्रवाई की जाए। साथ ही चंदे का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि यह किसी एक धर्म का नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था का मुद्दा है, क्योंकि हर वर्ग के लोगों ने मंदिर निर्माण में योगदान दिया है। भगवा पट्टी पर भी दिया जवाब जिला सचिव सोनू कश्यप ने भगवा पट्टी बांधने के सवाल पर कहा कि भगवा सनातन का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इसी भगवा के नाम पर धर्म का अपमान किया है। गरीब लोगों ने अपनी जरूरतें छोड़कर मंदिर में दान दिया, लेकिन अब उसी दान में गड़बड़ी सामने आ रही है। आंदोलन जारी रखने की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे भगवा पट्टी बांधकर ही सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखेंगे और दोषियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जन-जन तक इस मुद्दे को पहुंचाया जाएगा, ताकि सच सामने आ सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles