spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में ऑपरेशन सेल का स्पेशल मार्च:3 प्रमुख मार्केट में चेकिंग, शहर में कानून-व्यवस्था और लोगों में सुरक्षा का भरोसा मुद्दा




शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सोमवार को विशेष पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया। ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की अगुवाई में कमांडो टीम ने शहर की प्रमुख मार्केटों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के तहत सेक्टर-11, सेक्टर-9 और सेक्टर-22 मार्केट में सघन चेकिंग की गई। टीम ने बाजारों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी लावारिस गाड़ियों और संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाशी ली गई। तीन प्रमुख मार्केट में चला विशेष अभियान ऑपरेशन सेल की टीम ने सेक्टर-11 मार्केट में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आने-जाने वाले लोगों की जांच की। सेक्टर-9 मार्केट में एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी गई। वहीं सेक्टर-22 की व्यस्त मार्केट में कमांडो टीम ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा अभियान के दौरान इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और दुकानदारों से भी मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि चंडीगढ़ पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी बिना किसी डर के अपना कारोबार करें। पुलिस और ऑपरेशन सेल की टीमें चौबीसों घंटे शहर की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं। लोगों से सहयोग की अपील पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी को बाजार या आसपास किसी प्रकार की लावारिस वस्तु, संदिग्ध बैग अथवा कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस अधिकारी को दें। बाजारों में बढ़ा सुरक्षा का एहसास हाल के दिनों में सामने आई कुछ आपराधिक घटनाओं के बाद ऑपरेशन सेल के इस विशेष अभियान से व्यापारियों और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। बाजारों में मौजूद लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles