spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सजेती में 40 बीघा गेहूं की फसल जली:कोरियां-डेबरी गांव के बीच हादसा, SDM ने राजस्व टीम को आकलन करने के दिए निर्देश




सजेती थाना क्षेत्र के कोरियां और डेबरी गांव के बीच सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते कुछ ही मिनटों में कई खेतों में फैल गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गई। खेतों में उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि, ग्रामीणों ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया। बाल्टियों, ट्रैक्टरों, पानी और मिट्टी की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यदि समय रहते प्रयास नहीं किया जाता, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। इस अग्निकांड में कोरियां निवासी श्याम जी शुक्ला की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई, जबकि डेबरी गांव के डॉ. श्याम सुंदर वर्मा की 10 बीघा फसल भी आग की चपेट में आ गई। इसके अलावा मेवालाल प्रजापति, पंकज मिश्रा, कृपाल कोरी, मंजीत सचान, लक्ष्मण प्रजापति, अभिषेक कुमार, सत्यजीत और रामप्रसाद समेत करीब 10 किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ित किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी। इस दुःख की घड़ी में प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles