spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल की अनाज मंडी से 10 कट्‌टे सरसों चोरी:दुकान के बाहर रखे 104 कट्टों में से एक पूरी ढांग उठा ले गए




हरियाणा के नारनौल में शहर की पुरानी अनाज मंडी में स्थित एक दुकान के बाहर रखे सरसों के कट्टों में से 37 कट्टे चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की इस वारदात में करीब 1 लाख 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पुरानी मंडी निवासी महेंद्र कुमार गोयल की नागरिक अस्पताल के पास बनी पुरानी अनाज मंडी में कन्हैया लाल पुरुषोत्तम दास नाम से दुकान है। दुकानदार ने बताया कि दुकान के बाहर सरसों के कुल 104 कट्टे रखे हुए थे। इन कट्टों को सुरक्षित रखने के लिए ऊपर से तिरपाल ढक दी गई थी। आरोप है कि रात के समय अज्ञात चोर वहां से एक पूरी ढांग उठाकर ले गए, जिसमें कुल 37 कट्टे सरसों के थे। सुबह दस बजे पता चला महेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि जब वह सुबह करीब 10 बजे घर से दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें कट्टों की संख्या कम दिखाई दी। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब गिनती की गई तो 37 कट्टे गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। 1.30 लाख के थे दुकानदार के अनुसार चोरी हुए 37 कट्टों की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि दुकान के आसपास कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज से चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस जांच शुरू दुकानदार ने पुलिस से मांग की है कि मंडी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जाए और चोरी हुए सरसों के कट्टे बरामद किए जाएं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles