![]()
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से तीन दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे। आज वह अमृतसर में गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर जाएंगे। नितिन नबीन दोपहर 12:20 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह दोपहर 3 बजे गोल्डन टेंपल पहुंचेंगे। शाम 4:15 बजे उनका जलियांवाला बाग जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 5 बजे वे श्री दुर्ग्याणा मंदिर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे नितिन नवीन श्री राम तीर्थ मंदिर पहुंचेंगे। अमृतसर के बाद जालंधर व लुधियाना आएंगे। लुधियाना में नितिन नबीन ग्राउंड लेबल वर्कर्स व लीडर्स से मिलकर फीडबैक लेंगे और उसके बाद चुनाव के लिए माइक्रो प्लानिंग करेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पंजाब भाजपा के लिए बूस्टर डोज का काम करेगी। नितिन नबीन पंजाब के तीनों रीजन्स माझा, दोआबा व मालवा में वर्कर्स व लीडर्स से मिलेंगे और उनके क्षेत्र में भाजपा की ग्राउंड रिएलिटी जानेंगे। नितिन नवीन के इस दौरे के सियासी मायने सिलसिलेवार जानिए… चुनावी शंखनाद और आक्रामक शुरुआत
पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रमोद बातिश का कहना है कि भाजपा इस बार चुनाव को फ्रंटफुट पर रहकर लड़ने की योजना बना चुकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उन सभी राज्यों का दौरा कर रहे हैं जहां पर अगले साल चुनाव होने हैं, ताकि वर्कर्स का मनोबल बढ़ाया जा सके। पंजाब दौरा भी उसी रणनीति का हिस्सा है। गठबंधन की अटकलों पर पूर्ण विराम
पाॅलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि नितिन नबीन का यह दौरा शिरोमणि अकाली दल के साथ दोबारा किसी भी तरह के समझौते की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा देगा। कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया जाएगा कि भाजपा अब पंजाब में ‘जूनियर पार्टनर’ नहीं बल्कि ‘लीड रोल’ में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय गृहमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहले ही अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। वोट बैंक का नया त्रिकोणीय समीकरण
माझा के पंथक क्षेत्र, दोआबा के दलित बेल्ट और मालवा के औद्योगिक हब को एक साथ कवर करके भाजपा जट-सिख, हिंदू और दलित मतदाताओं का एक नया समीकरण तैयार करने में जुटी है, जिससे कांग्रेस और ‘आप’ के पारंपरिक वोट बैंक में सेंधमारी की जाएगी। जमीनी हकीकत और कमियों की पहचान
नितिन नबीन पंजाब में उन सभी नेताओं से मिलेंगे जिन्होंने पिछला विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ा। पिछले चुनाव जीतने और हारने वाले सभी नेताओं से आमने-सामने मिलकर नितिन नबीन हार के कारणों की बारीकी से समीक्षा करेंगे। इससे पार्टी को अपनी कमजोर कड़ियों को समय रहते दुरुस्त करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वो भाजपा की कोर कमेटी, कार्यकारिणी व अन्य सीनियर नेताओं से भी मिलेंगे। युवाओं के जरिए नैरेटिव सेट करना
लुधियाना में ‘यूथ कॉन्क्लेव’ के जरिए युवाओं का जोश परखना और उनसे सीधे संवाद करना यह दर्शाता है कि भाजपा राज्य के सबसे बड़े डिजिटल और युवा वोट बैंक को साधकर विपक्षी दलों के सोशल मीडिया तंत्र को ध्वस्त करना चाहती है।
Source link
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन आज से पंजाब दौरे पर:गोल्डन टेंपल और दुर्ग्याणा मंदिर में टेकेंगे माथा, जालंधर व लुधियाना भी जाएंगे







