spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू SDM ने एसआईआर को लेकर ली मीटिंग:मतदाता सूची पुनरीक्षण की निगरानी के निर्देश दिए, बोले- बीएलओ के कार्यों की हो निगरानी




लोहारू के उपमंडल अधिकारी (SDM) एवं 54-लोहारू विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनोज कुमार दलाल की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों और अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों को एसआईआर कार्य की निरंतर निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। मनोज कुमार दलाल ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 15 जून से शुरू हुए मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्राथमिकता के साथ संपन्न किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदान स्तर अधिकारी (बीएलओ) तक पहुंच बनाकर उनके कार्यों की नियमित निगरानी करें और आवश्यक सहयोग प्रदान करें। चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार हो कार्य : एसडीएम दलाल ने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, विधानसभा क्षेत्र लोहारू में एसआईआर कार्यक्रम को आयोग की मंशा के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाना चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने यह भी बताया कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2002 की मतदाता सूची को आधार मानकर किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य को त्रुटिरहित, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र मतदाताओं का सही एवं अद्यतन विवरण मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद बैठक में तहसीलदार प्रियंका, नायब तहसीलदार अंकित कुमार, बीडीपीओ अमित कुमार, चुनाव कानूनगो सतीश शर्मा, अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी श्यामसुंदर सांगवान, प्रद्युम्न गढ़वाल, खंड शिक्षा अधिकारी बहल दर्शना श्योराण, नरेश ओला, सुशील जांगड़ा, राजेश और दीपक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने सभी अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने का आह्वान किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles