spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में व्हाट्सएप ग्रुप से RTA की लोकेशन लीक:ओवरलोड वाहनों को बचाने के खेल का पर्दाफाश, टैक्स चोरी कर वाहन निकाले जा रहे थे




पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झट्टीपुर इलाके में RTA विभाग की लाइव लोकेशन लीक करने वाले एक शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अवैध रूप से आरटीए की टीम की पल-पल की मूवमेंट और लोकेशन को लीक कर रहा था, ताकि ओवरलोड और अवैध वाहनों को चेकिंग से बचाया जा सके। पानीपत आरटीए विभाग के सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर चल रहा था खेल प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरटीए पानीपत के सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि झट्टीपुर क्षेत्र में एक युवक आरटीए विभाग की गाड़ियों और चेकिंग अधिकारियों की गुप्त लोकेशन को सार्वजनिक कर रहा है। जांच में सामने आया कि अंश उर्फ हर्ष निवासी गढ़ी बेसक, जिला पानीपत नाम का युवक एक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा था। इस ग्रुप में कई वाहन चालक और अवैध परिवहन से जुड़े लोग शामिल थे। आरोपी का मुख्य काम आरटीए की टीम की लोकेशन को ट्रैक करना और ग्रुप में मैसेज या वॉयस नोट के जरिए लाइव अपडेट देना था। लोकेशन लीक होने की वजह से सरकारी लोक सेवकों के आदेशों की अवहेलना हो रही थी और टैक्स चोरी व ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से बचकर निकल रहे थे। BNS की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज इस मामले में समालखा पुलिस ने 18 जून को मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अंश उर्फ हर्ष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 223(b) (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) और 61 के तहत आपराधिक केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच ASI जय भगवान को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लेकर उस व्हाट्सएप ग्रुप के अन्य सदस्यों और लोकेशन लीक करने वाले पूरे सिंडिकेट नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles