spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में हमले में घायल युवक की मौत:खेत में गई महिला से बदसलूकी, विरोध करने पर हुआ विवाद, घर पर बोला हमला




पलवल के मलाई गांव में जानलेवा हमले में घायल युवक की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हुए थे, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने अब हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। उटावड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, यह घटना 12 जून की शाम की है। मलाई गांव निवासी अब्दुल हन्नान ने बताया कि उनकी पुत्रवधू मेमूना खेत में लकड़ी लेने गई थी। वहीं गांव के अरसद नामक युवक ने उसके साथ बदसलूकी की और गाली-गलौज की। बदसलूकी की शिकायत करने पर किया हमला मेमूना ने घर आकर अपनी सास हाजरा को यह बात बताई। जब हाजरा शिकायत करने अरसद के घर गईं, तो आरोपी के माता-पिता ने भी उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद, उसी शाम अरसद, सद्दाम, इरफान, नूरदीन, ताहिर, आजाद, रोबिन, मुस्तकीम सहित अन्य लोग लाठी-डंडे, फरसा, तेज धारदार हथियार, कुल्हाड़ी और लोहे के सरिए लेकर अब्दुल हन्नान के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने आते ही नोमान के सिर पर फरसे से जानलेवा हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया। हामिद ने मुबारिक के सिर पर फरसा मारा, जबकि यासिर और रोबिन ने लाठियों से पीट-पीटकर मुबारिक के दोनों हाथ तोड़ दिए। तेजदार हथियारों से सिर पर किए थे वार इरफान ने तेज धारदार हथियार से साहिना के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, जबकि ताहिर ने मुन्फीदा के सिर पर सरिया से वार किया। मुस्तकीम ने अजरु के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के घर पर जमकर पथराव भी किया और बाहर खड़ी उनकी कार को लाठी-डंडों व सरियों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरे परिवार को दोबारा मौका मिलने पर जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गए। झगड़े में घायलों को पहले हथीन सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नल्हड़ मेडिकल कालेज और फिर नोमान की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। नोमान ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि झगड़े का मामला पहले ही दर्ज था, लेकिन अब उसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles