spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व मंत्री ममता भूपेश 14 अप्रैल को डूंगरपुर आएंगी:बाबा साहेब आंबेडकर जयंती समारोह में होंगी मुख्य अतिथि




कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ममता भूपेश बैरवा 14 अप्रैल को डूंगरपुर दौरे पर रहेंगी। वे यहां जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। जिला कांग्रेस कमेटी और अनुसूचित जाति विभाग, डूंगरपुर द्वारा इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के लोग भाग लेंगे। ममता भूपेश बैरवा बाबा साहेब के विचारों और संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ममता भूपेश बैरवा 13 अप्रैल को जयपुर से उदयपुर पहुंचेंगी और वहां रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन, 14 अप्रैल को वे सुबह उदयपुर से रवाना होकर लगभग 11 बजे डूंगरपुर पहुंचेंगी। समारोह में शामिल होने के बाद वे पुनः उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनके दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है और व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles