![]()
करनाल जिला के घरौंडा में बस स्टैंड के सामने ट्रक की टक्कर से घायल हुए कार ड्राइवर ने 6 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पानीपत से करनाल अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आ रहा था तभी ट्रक ने उसे टक्कर मारी और भाग गया। हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे पहले घरौंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया और फिर घरौंडा से उसे करनाल रेफर कर दिया। बीती रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पानीपत निवासी 42 वर्षीय राकेश सैनी के रूप में हुई है। वह 15 अप्रैल की रात को पानीपत से करनाल अपने किसी रिश्तेदार के यहां आ रहा था। जब वह घरौंडा फ्लाईओवर पर बस स्टैंड के सामने हाईवे पर पहुंचा, तभी उसकी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से करनाल किया गया रेफर हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल राकेश को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे करनाल के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे और उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गंभीर चोटों के कारण बीती रात इलाज के दौरान राकेश सैनी ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि राकेश के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके पीछे तीन बेटियां हैं, जिनका अब सहारा छिन गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
घरौंडा में ट्रक की टक्कर से कार ड्राइवर की मौत:पानीपत से रिश्तेदारी में आया था, तीन बेटियों को पिता, माता-पिता का हो चुका निधन







