spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी से नाबालिग लापता:पिता बोला-गांव का युवक शादी के लिए भगा ले गया, मां के साथ घर लौटते समय हुई गायब




भिवानी के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की लापता होने का मामला सामने आया है। जो अपनी मां के साथ बस में बैठकर नाना के घर से अपने घर आ रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में उसकी मां की आंख लग गई और वह गायब हो गई। जिसकी शिकायत नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को दी है। जिसमें गांव के ही लड़के पर भगाकर ले जाने के आरोप लगाए है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बहल थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और उसको तीन बच्चे है, जिनमें से एक लड़की व 2 लड़के। सबसे बड़ी लड़की करीब 16 साल की है। उसकी पत्नी अपनी बेटी व छोटे बेटे को लेकर अपनी ससुराल राजस्थान के चुरु जिला में गई थी। उसकी पत्नी वहां से वापस आते समय बहल बस स्टैंड पर आने के लिए बस में बैठी थी। उसकी पत्नी के साथ दोनों बच्चे (बेटा व बेटी) भी थी। मां की आंख लगी तो बेटी गायब
बहल बस स्टैंड से भिवानी आने के लिए उसकी पत्नी व दोनों बच्चे बस में बैठ लिए। बस चली तो उसकी पत्नी की आंख लग गई। वहीं उसकी बेटी बहल बस स्टैंड से लापता हो गई। उसे अपने स्तर पर तलाश किया। लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। उसने अपनी रिश्तेदारियों व जानपहचान वालों से संपर्क करके पता किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। युवक पर भगाने का आरोप
उसने शक जताया कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक भगाकर ले गया है। जो शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके तलाश आरंभ कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles