spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में सरकारी जमीन से हटाया अवैध निर्माण:10 अवैध दुकानें और अनाधिकृत ढांचे हटाए, रेहड़ी संचालकों से वसूली करने वालों को हिदायत




गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। पिछले दो दिनों में झारसा रोड कॉरिडोर तथा सेक्टर-58 और सेक्टर-59 क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों की स्थिति में सुधार देखा गया है। इस अभियान में जीएमडीए की प्रवर्तन शाखा, एमसीजी की स्वच्छता शाखा, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन टीम, सैनिटरी इंस्पेक्टर और सीएमओ की संयुक्त टीमें शामिल थीं। टीमों ने एनएच-48 से झारसा गांव तक विशेष कार्रवाई की, जिसमें सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सफाई कार्य भी किए गए। सरकारी जमीन पर रखी निर्माण सामग्री हटाई अभियान के तहत लगभग 15 झुग्गियां और अस्थायी ढांचे, करीब 15 रेहड़ियां, अवैध रैंप तथा सरकारी भूमि पर रखी निर्माण सामग्री हटाई गई। पूरे कॉरिडोर से जमा कचरा, मलबा और अन्य अवरोधों को भी साफ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और यातायात के लिए सुगम हो गया है। झारसा रोड स्थित एक मंदिर के सामने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। यहां से लगभग 10 अवैध दुकानें और अन्य अनाधिकृत ढांचे हटाए गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि शेष अतिक्रमित हिस्से को भी जल्द ही खाली करा लिया जाएगा। अतिक्रमण रोकने के लिए सड़क किनारे लगाई ग्रिल इसके अतिरिक्त, सेक्टर-59 के निकट ग्रेटर एसपीआर पर सड़क भूमि और राजस्व रास्ते पर संचालित 12 अवैध खोखों को हटाया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी पता चला कि कुछ लोग रेहड़ी-पटरी संचालकों से अवैध रूप से मासिक वसूली कर रहे थे। प्रशासन ने ऐसे मामलों पर भी सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए सेक्टर-58/59 रोड पर विकसित की जा रही ग्रीन बेल्ट के किनारे ग्रिल लगाई गई है। जीएमडीए के डीटीपी और अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्यवाहियों के नोडल अधिकारी आर.एस. बाठ ने रेहड़ी-पटरी संचालकों से नियमों के अनुसार अनुमति लेकर ही व्यवसाय करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि और सड़क नेटवर्क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि शहर में ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles