![]()
यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गधौला में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपनी साली को फोन कर बताया कि उसकी बहन फिसलकर गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के गले पर निशान देखे, तो उन्हें हत्या की आशंका हुई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मृतका की पहचान 50 वर्षीय महिंद्रो के रूप में हुई है, जो गांव गधौला निवासी दर्शन लाल की दूसरी पत्नी थी। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दर्शन लाल ने महिंद्रो का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साली को फोन कर कहा- फिसल कर मर गई बुधवार सुबह आरोपी ने मृतका की बहन को फोन कर कहा कि महिंद्रो घर में फिसलकर गिर गई थी और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका की गोद ली बेटी और मायके पक्ष के अन्य लोग गांव गधौला पहुंचे। उन्होंने महिंद्रो के गले पर चोट और दबाव के निशान देखे, जिससे उन्हें हत्या का संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Source link
यमुनानगर में पत्नी की गला दबाकर हत्या:रात को हुआ झगड़ा; मायके में फोन कर पति बोला- घर में फिसल कर गिरी







