spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पाली में SI भर्ती परीक्षा-अखरोट के साथ नो एंट्री:20 मिनट लेट आई युवती, बोली-सड़क के कारण लेट हुई, एंट्री दे दो प्लीज




सर, प्लीज एंट्री दे दो, सड़क खराब थी। 55 KM का सफर बाइक पर करके आई हूं। पूरे साल मेहनत की है। 20 मिनट ही तो देरी से आई हूं। न जाने आगे कितने साल बाद मौका मिलेगा।
कुछ इस तरह की विनीत साधना नाम की अभ्यर्थी पाली के बालिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों से करती नजर आई लेकिन नियमों का हवाला देते हुए उसे परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी गई। ऐसे में वो मायूस हो गई। साथ आए उसके पिता ने उसे संभाला और बोले कि कोई बात नहीं, तुम्हे तैयारी का और समय मिल गया। लेकिन युवती दो-तीन बार बार–बार मुख्य गेट पर जाकर पुलिसकर्मियों से एंट्री देने की विनती करती रही। चार-पांच अभ्यर्थी पहुंचे देरी से, सबसे बताए अलग-अलग कारण
यहां हमें चार-पांच अभ्यर्थी ऐसे मिले। जो एंट्री के लिए निर्धारित 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे। पाली से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खामल गांव निवासी तरूण ने बताया कि बाइक पंचर होने से देरी हो गई। मनोज नाम के अभ्यर्थी ने बताया कि फॉर्म का कुछ हिस्सा प्रिंट होने से अधूरा रह गया था। इसलिए फोटो स्टेट की शॉप पर प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी लेकर आने में देरी हो गई। पाली जिला मुख्यालय से करीब 55 KM की दूरी से बाइक पर आई साधना ने ऑफ कैमरा बताया कि वह अपने पापा के साथ बाइक पर आई है। रास्ते में सड़क कई जगह खराब थी। ऐसे में आने में कुछ मिनट की देरी हो गई। अखरोट के साथ परीक्षा केंद्र में नो एंट्री
पाली के बालिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक रोचक एंट्री देखने को मिली। दरअसल शहर के हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाली शीतल नाम की एक अभ्यर्थी हाथ में दो-तीन अखरोट लिए बालिया स्कूल परीक्षा केंद्र पहुंची। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे अखरोट के साथ परीक्षा केंद्र में एंट्री देने से मना कर दिया। पूछने पर युवती ने पुलिसकर्मियों को बताया कि परीक्षा की तैयारी में नाश्ता ढंग से नहीं कर पाई। इसलिए घर से अखरोट साथ ले आई। सोचा भूख लगने पर खा लूंगी। अखरोट साथ ले जाने पर उसे रोका गया तो वह वापस बाहर आई। अखरोट खाने के बाद फिर एंट्री ली।
कैंची से काटे बटन, मन्नत के धागे खुलवाए
पाली शहर के बालिया स्कूल, बांगड़ स्कूल सहित महावीर बाल विद्या मंदिर स्कूल परीक्षा केंद्र पर सुबह के समय एंट्री के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ दी। सबसे लंबी लाइन बांगड़ स्कूल परीक्षा केंद्र पर दिखी। महावीर स्कूल परीक्षा केंद्र पर एएसआई जगदीश कुमार टी-शर्ट पहनकर आए कई अभ्यर्थियों के बटन कैंची से काटते नजर आए। बालिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर एएसआई शंकरलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री देते दिखे। बांगड़ स्कूल परीक्षा केंद्र पर भी कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। 10 बजते ही सेंटर का गेट बंद कर दिया गया। 18 केंद्रो पर हो रही परीक्षा
बता दे कि पाली शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। रविवार को भी यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें दो पारियों में 65.88 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles