spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानसा में आजाद पार्षद पर केस दर्ज करने पर हंगामा:शहरवासियों का थाने के बाहर दिया धरना; विधायक-पुलिस के खिलाफ जताया रोष




मानसा में आजाद पार्षद पर मामला दर्ज किए जाने के विरोध में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने विधायक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन मानसा सिटी-1 थाने के बाहर किया गया। दरअसल, 26 मई को हुए नगर परिषद चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 20 से स्वतंत्र उम्मीदवार अर्पित चौधरी के एक रिश्तेदार से चुनाव बूथ पर लाइसेंसी हथियार बरामद हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को बाद में जमानत मिल गई थी। हालांकि, अब विजयी पार्षद अर्पित चौधरी को भी इस मामले में धारा 120-बी के तहत शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है, जिसका शहरवासी विरोध कर रहे हैं। इसी के विरोध में आज मानसा शहर की राजनीतिक, धार्मिक संस्थाओं और शहरवासियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में बैठक की। इसके बाद सभी ने मानसा सिटी-1 थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक भाजपा नेता झाड़ू लेकर पुलिस थाने की छत पर चढ़ गया और नारेबाजी की। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शन में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, पूर्व विधायक अजीत इंदर सिंह मोफर, नाजर सिंह मानशाहिया और सुखविंदर सिंह औलख शामिल हुए। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी शहर में खुलेआम दबाव की राजनीति कर रही है।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने का बनाया दबाव वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि आजाद रूप से चुनाव जीतने वाले पार्षद पर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्षद के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में मानसा शहर बंद कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में शहर के दुकानदारों, किसान संगठनों, समाजसेवियों, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों और पूर्व विधायकों ने हिस्सा लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles