spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उन्नाव में प्रेम-प्रसंग विवाद में युवक की मौत का मामला:पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, घटना में उपयोग हथियार बरामद




उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में कुल्हाड़ी और फरसे के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना बैजुआमऊ गांव की है। बीते शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे, गांव की एक युवती अपने पड़ोसी पवन (21 वर्ष) पुत्र पुत्तीलाल के घर प्रेम-प्रसंग के चलते स्वेच्छा से रहने चली गई थी। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि उसी रात करीब 8:30 बजे युवती के परिजन पवन के घर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान प्रेमी दीपक पुत्र राजकुमार ने कुल्हाड़ी से पुत्तीलाल (50 वर्ष) के सिर पर वार कर दिया। इस हमले से पुत्तीलाल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना में पुत्तीलाल के परिवार की सुनीता, अमन और राजेश्वरी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही लोध समुदाय से संबंधित हैं। प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद बढ़ने के कारण यह घटना हिंसक हो गई। मृतक के पुत्र पवन कुमार की तहरीर पर बिहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें राजकुमार, फूलचन्द्र, दीपक और रोशन सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र हीरालाल (50 वर्ष), मीना पत्नी फूलचन्द्र (29 वर्ष) और सरला पत्नी दीपक (21 वर्ष) निवासी ग्राम बैजुआमऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें ग्राम पोरई रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी राजकुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक फरसा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जंहा से जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राहुल सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भालचन्द्र, कांस्टेबल अवनीश तथा महिला कांस्टेबल पूनम राजपूत शामिल रहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles