spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में व्यक्ति की गला रेतकर हत्या:छोटे भाई पर मर्डर का आरोप, दोनों में प्लॉट को लेकर था विवाद




हरियाणा के हांसी शहर के सदर थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके छोटे भाई सूरजमल पर लगा है और प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शमशेर सिंह सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर में चारपाई पर मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और डीएसपी रविंद्र सांगवान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया गया है कि मृतक अविवाहित था और उसका अपने छोटे भाई सूरजमल के साथ एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इसी पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी सूरजमल फरार है। सीआईए की टीम गठित- डीएसपी डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए टीम गठित कर दी गई है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles