![]()
तरनतारन पट्टी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई (ASI) को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा कैसे हुआ और गोली किसने या किन कारणों से चली, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और साथी पुलिसकर्मियों ने घायल अधिकारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हादसा कैसे हुआ। अचानक हथियार से गोली चलने से हुआ या कोई और कारण है। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा घायल पुलिस अधिकारी की पहचान एएसआई गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पट्टी कोर्ट परिसर में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। रोज की तरह जब वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें गोली लग गई। गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जांच में जुटे बड़े अधिकारी घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा सरकारी हथियार से अचानक गोली चलने (मिसफायर) के कारण हुआ है या इसके पीछे कोई और वजह है।
Source link
तरनतारन में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में ASI को गोली लगी:ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, मिस फायर हुआ या और कुछ, पुलिस कर रही है जांच







