spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चुनाव आयोग एक्शन मोड में, SIR-2026 की तैयारी:सीनियर डिप्टी चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतूरू चंडीगढ़ पहुंचे, कल से जिलों में जाएंगे




पंजाब में वोटर लिस्ट को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है।। राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 के तहत 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक होगी। इसमें बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों की गणना (वेरिफिकेशन) करेंगे। इस बड़ी मुहिम की तैयारियों को लेकर आज भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतूरू (IAS) पंजाब दौरे पर पहुंचे है। उनकी अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) श्रीमती अनिंदिता मित्रा (IAS) भी शामिल रहीं। जबकि भानु प्रकाश ने साफ किया है कि वोटर सूचियों की सटीकता, संपूर्णता और पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण है। फील्ड मशीनरी यह सुनिश्चित करे कि किसी भी योग्य वोटर का नाम लिस्ट में दर्ज होने से न छूट जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति की एंट्री लिस्ट में शामिल न हो।” तीन चरणों में चल रहा है काम पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए तीन चरणों पर काम किया गया है। जो कि इस प्रकार है – राज्य स्तरीय ट्रेनिंग: ADEOs, EROs, AEROs, चुनाव तहसीलदारों और तकनीकी स्टाफ के लिए 3 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। जिला स्तरीय ट्रेनिंग: बीएलओ और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग इस समय चल रही है। सामग्री की छपाई: चुनाव सामग्री और फॉर्मों की छपाई का काम अंतिम चरण में है, जिसे 25 जून से पहले-पहले पूरा कर लिया जाएगा। डिप्टी चुनाव आयुक्त की सख्त हिदायत: “कोई भी योग्य वोटर न छूटे”
अगले 2 दिन अन्य जिलों का होगा दौरा आज की बैठक में मुख्य रूप से एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रोपड़ और एस.बी.एस. नगर (नवांशहर) के जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) के साथ समीक्षा की गई। वरिष्ठ डिप्टी चुनाव आयुक्त श्री भानू प्रकाश येतूरू इस समय पंजाब के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। अगले दो दिनों में वह CEO पंजाब अनिंदिता मित्रा के साथ राज्य के बाकी जिलों का दौरा करके वहां की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। पंजाब के चुनावी तंत्र का गणित: एक नजर में कुल जिले: 23 (5 डिवीजन) कुल विधानसभा क्षेत्र: 117 पोलिंग स्टेशन: 24,453 (कुल 14,664 स्थानों पर) वोटर मैपिंग: अब तक राज्य में 85.82 फीसदी वोटर मैपिंग का काम पूरा हो चुका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles