spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में 12 से ज्यादा पानी के मीटर चोरी, VIDEO:एक को लोगों ने पकड़ा, दूसरा साइकिल पर फरार; घरों के बाहर बहता रहा पानी




चंडीगढ़ के मलोया में सोमवार तड़के दो चोरों ने साइकिल और बाइक पर घरों के बाहर लगे करीब 12 पानी के मीटर चोरी कर लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दोनों आरोपियों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा साइकिल पर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर नरेश के हवाले कर दिया गया है। गांव मलोया निवासी प्रिंस ने बताया कि सुबह जब वह सोकर उठा तो घर के बाहर पानी बह रहा था। जांच करने पर पता चला कि घर के बाहर लगा पानी का मीटर गायब है। इसके बाद वह अपने दूसरे घर पहुंचा, जो दूसरी गली में स्थित है। वहां भी पानी का मीटर चोरी मिला। आसपास के घरों में जाकर देखने पर पता चला कि इलाके के कई अन्य मकानों के मीटर भी चोरी हो चुके हैं। मीटर हटाने के कारण पाइप लाइन से लगातार पानी बहता रहा। CCTV फुटेज में क्या दिख रहा… सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे पीड़ितों ने घटना की शिकायत मलोया थाना पुलिस को दे दी है। साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। प्रिंस का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाता।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles