![]()
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को पानीपत के स्थानीय लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल को रेखांकित करते हुए उन्होंने इसे विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचने पर पानीपत के उपायुक्त (DC) डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शिक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाकर अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारा है। अन्नदाताओं को सीधे भेजी हजारों करोड़ की राशि पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि जिन योजनाओं की कल्पना तक पिछली सरकारें नहीं कर सकीं, उन्हें मोदी और सैनी सरकार ने सच करके दिखाया है। किसानों के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: हरियाणा के 16 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹7,562.47 करोड़ की राशि सीधे DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: इस योजना के तहत प्रदेश के 35 लाख 31 हजार किसानों को जोड़ा गया और क्लेम के रूप में ₹9,888.43 करोड़ की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचाई गई है। लिंगानुपात में बड़ा सुधार और लाडो लक्ष्मी योजना का सहारा शिक्षा मंत्री ने विशेष तौर पर पानीपत की ऐतिहासिक धरती का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहीं से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की थी। इसके बेहतरीन परिणाम आज सामने हैं। वर्ष 2014 में जो हरियाणा का लिंगानुपात महज 871 था, वह वर्ष 2025 में सुधरकर 923 तक पहुंच गया है। लाडो लक्ष्मी योजना: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस योजना के जरिए प्रदेश की 9 लाख 76 हजार महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,100 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक लाभार्थियों के खातों में ₹1,415 करोड़ भेजे जा चुके हैं। आधी आबादी को पूरा हक: हरियाणा देश का ऐसा अग्रणी राज्य बना है जिसने पंचायती राज और ग्रामीण निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण (प्रतिनिधित्व) दिया है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना: गरीब कन्याओं की शादी के लिए शगुन राशि को बढ़ाकर ₹71,000 कर दिया गया है। इसके तहत 3.70 लाख लाभार्थियों को लगभग ₹1,434 करोड़ बांटे गए हैं। शिक्षा और खेल: मिड-डे मील में प्रोटीन और ओलंपिक में पदकों की बौछार शिक्षा विभाग के नवाचारों पर बोलते हुए ढांडा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील के तहत प्रोटीन युक्त भोजन दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों का पोषण स्तर सुधरे। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के दबदबे को दोहराते हुए उन्होंने कहा भारत के 126 खिलाड़ियों के दल में 32 खिलाड़ी अकेले हरियाणा के थे, जिन्होंने 1 स्वर्ण समेत 4 पदक देश की झोली में डाले। पैरालंपिक में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने 6 पदक जीते। भारत को मिले कुल 6 पदकों में से 5 पदक हरियाणा के लालों ने जीतकर वैश्विक पटल पर देश का नाम चमकाया। यह सब प्रदेश की उत्कृष्ट खेल नीति और नकद पुरस्कार प्रणाली की बदौलत संभव हुआ है। विपक्ष और वाड्रा लैंड डील पर घेरा मुख्यमंत्री के दौरों पर विपक्ष को मिर्ची क्यों?: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों पर विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में स्टार प्रचारकों और दलों का जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और भाजपा अपने संगठन को मजबूत कर रही है, इससे विपक्ष को पेट दर्द नहीं होना चाहिए। 48 घंटे में अपराधी सलाखों के पीछे: राज्य की कानून व्यवस्था का पुरजोर बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अपराध करने वाले को बख्शा नहीं जा रहा है। वारदात के 48 घंटे के भीतर अपराधी सलाखों के पीछे होता है। अपराधी चाहे देश के किसी कोने में हो या विदेश भाग जाए, हरियाणा पुलिस उसे घसीटकर कानून के कठघरे में ला रही है। रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील पर बयान: वाड्रा लैंड डील मामले पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह पूरा मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, जो लोग पहले इन सारे आरोपों को राजनीति से प्रेरित और गलत बताते थे, आज न्यायिक प्रक्रिया की कड़ाई के चलते उन सभी की बोलती पूरी तरह बंद हो गई है। कानून पूरी पारदर्शिता के साथ अपना काम कर रहा है और दोषियों को सजा मिलकर रहेगी।
Source link
पानीपत में महिपाल ढांडा का विपक्ष पर निशाना:बोले- CM की लोकप्रियता बढ़ती देख विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा







