spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहगढ़ साहिब में एनकाउंटर, बदमाश को गोली लगी:हथियार बरामदगी के समय पुलिस पर फायरिंग; एक हवलदार भी जख्मी




पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हथियार बरामदगी के लिए ले जाए गए आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने एक बदमाश की टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। इस दौरान एक हवलदार भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ सरहिंद, थाना बडाली आला सिंह और पुलिस चौकी चुन्नी कलां की टीम एक मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने पहले ही अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया हुआ था। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी सहजप्रीत सिंह और महिकप्रीत सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उन्हें छिपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए गांव वैदवान के पास एसवाईएल नहर किनारे एक सुनसान इलाके में ले जाया गया। देसी पिस्तौल से की पुलिस पार्टी पर फायरिंग एसएसपी शुभम अग्रवाल के मुताबिक, बरामदगी के दौरान महकप्रीत सिंह ने छिपाकर रखा देसी पिस्तौल निकाल लिया और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर हड़कंप मच गया। आरोपी के हमले के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में महिकप्रीत सिंह की टांग में गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। सहजप्रीत सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ की हाथापाई वहीं, दूसरा आरोपी सहजप्रीत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर भागने की कोशिश में घायल हो गया। इस घटना के दौरान हवलदार गुरप्रीत सिंह भी चोटिल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद कर लिए हैं। कई मामलों में वांछित है आरोपी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई, नशा तस्करी और फिरौती जैसे मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके विदेश में बैठे कुछ गैंगस्टरों से संबंध होने की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles