spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में AAP पार्षद भगवान दास भाजपा में शामिल:ढिल्लों ने पार्टी में करवाया शामिल; बोर्ड बनाने के लिए ‌BJP को एक सीट की जरूरत




फाजिल्का में आज आम आदमी पार्टी को उस वक्त झटका लगा जब हुए नगर कौंसिल के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी से चुनाव जीते वार्ड नंबर 13 से भगवान दास आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उन्हें पार्टी में शामिल किया और पार्टी में बनता मान सत्कार देने का दावा किया। हालांकि भगवान दास द्वारा आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने से सियासत गरमा गई है । क्योंकि नगर कौंसिल में बोर्ड बनाने के लिए 13 सीट चाहिए और भाजपा के पास 11 सीट थी और भगवान दास के आने के बाद अब 12 पार्षद हो गए हैं और भाजपा को सिर्फ एक और उम्मीदवार की जरूरत है । भगवान दास ने बताया कि वह पहले भी भाजपा में थे फिर कांग्रेस में आए और फिर उन्होंने आप का पल्ला पकड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी कोई भी बुरी नहीं है । पार्टी ने काम करने वाले लोग अड़ीका बनते है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान फाजिल्का के 25 वार्डों में से आप के 5 पार्षदों ने जीत दर्ज की तो कांग्रेस ने 9 पर और भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी । भाजपा के परिवार में बढ़ोतरी हुई: ढिल्लो पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज भाजपा के परिवार में बढ़ोतरी हुई है, जिसने उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा में उन्हें बनता सत्कार दिया जाएगा। वहीं भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि भाजपा को सबसे अधिक सीटें हासिल हुई है और नगर कौंसिल में किसी का बोर्ड नहीं बन रहा ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles