spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी पुलिस ने गुम हुए बच्चे को परिजनों से मिलाया:गाड़ी में बैठाकर की परिवार की तलाश, 4 घंटे बाद मिले परिजन




भिवानी जिले के लोहारू में पुलिस की तुरंत कार्रवाई से घर से भटके एक 11 वर्षीय बच्चे को महज चार घंटे के भीतर उसके परिजनों से मिला दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिवार ने लोहारू पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, लोहारू के पुराना शहर निवासी 11 वर्षीय रौनक पुत्र विनोद शनिवार सुबह घर से निकल गया था। दोपहर करीब एक बजे लोहारू पुलिस को सूचना मिली कि दादरी रोड क्षेत्र में एक बच्चा लावारिस हालत में घूम रहा है। बच्चा नहीं दे पा रहा था परिवार की जानकारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाना लोहारू लाई। पुलिस ने बच्चे से उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहा था। इसके बावजूद, पुलिस ने बच्चे की पहचान और उसके परिवार की तलाश के लिए तत्काल अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने बच्चे को गाड़ी में बैठाकर क्षेत्र में घुमाया, सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की और आसपास के गांवों तथा क्षेत्रों में भी बच्चे के संबंध में जानकारी जुटाई। बच्चे को लेकर पुलिस करती रही गश्त थाना प्रभारी मुरारी लाल के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही और लोगों से पूछताछ करती रही। कड़ी मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगा लिया। करीब चार घंटे के भीतर बच्चे को उसके परिवार से मिलवा दिया गया। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। बच्चा बोल नहीं पा रहा था, जिसके कारण पहचान करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पुलिस टीम ने पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए बच्चे को उसके परिजनों से मिलवा दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles