spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में बैराज संघर्ष समिति का हल्ला बोल:RSD चीफ इंजीनियर की गाड़ी का किया घेराव; मांगों को लेकर किया प्रदर्शन




पठानकोट में बैराज औसती संघर्ष समिति के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। समिति ने रणजीत सागर डैम (RSD) के चीफ इंजीनियर की गाड़ी का घेराव किया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रतिनिधियों ने चीफ इंजीनियर को बताया कि बैराज परियोजना के लिए जिन लोगों की जमीनें अधिग्रहित की गई थीं, उनके परिवारों को रोजगार देने का वादा किया गया था। हालांकि, अनेक प्रभावित परिवारों को अभी तक नौकरी नहीं मिल पाई है। प्रभावित परिवारों को रोजगार दिलाने की मांग समिति ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ और रोजगार नहीं मिला, तो वे अपना संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार रोजगार देने में असमर्थ है, तो उनकी अधिग्रहित जमीनों को बिना पानी के खाली कर वापस किया जाए। प्रदर्शन में संघर्ष समिति के कई सदस्य हुए शामिल चीफ इंजीनियर ने समिति के प्रतिनिधियों की बात सुनी और उनकी मांगों को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने उचित समाधान का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति के कई सदस्य और प्रभावित परिवार उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles